Wednesday, 14 September 2016

क्यों की टाइगर जिन्दा है सलमान खान के फैंस लिए खुशखबरी

सुपरस्टार सलमान खान और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड कटरीना कैफ साल 2012 की ऐक्शन-रोमांस फिल्म 'एक था टाइगर' के सीक्वल के लिए फिर से एक होने जा रहे हैं।

इसका फर्स्ट पोस्टर यश राज फिल्म्स ने सोशल साइट्स पे लांच किया 



कटरीना कैफ ने भी पोस्टर साझा करते हुए लिखा है 

Ek tha, hai aur hamesha rahega... Tiger Zinda Hai!!! -Katrina Kaif




सलमान संग ब्रेकअप के बाद ऐसा पहली बार होगा जब कटरीना सलमान संग किसी फिल्म में नजर आएंगे. यश राज बैनर तले बन रही फिल्म टाइगर जिंदा है को 'सुल्तान' फेम डायरेक्टर अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं. इस सीक्वल में सलमान संग कटरीना को साइन करने को लेकर खूब अटकलें लगाई जा रहीं थी लेकिन यश राज फिल्म्स की ओर से अब इन अटकलों से पर्दा हटा दिया गया है. यश राज फिल्म्स ने ट्वीट कर इस बात का एलान कर दिया है कि एक था टाइगर के सीक्वल में  सलमान संग कोई और एक्ट्रेस नहीं बल्कि कटरीना ही होंगी. ट्वीट में फिल्म की रिलीज का एलान भी किया गया है. सलमान और कटरीना की यह फिल्म क्रिसमस, 2017 में रिलीज होने जा रही है.

No comments:

Post a Comment